Advertisement Carousel
Blog

चेक बाउंस मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर, पक्षकारों को जागरूक करने की अपील

Advertisements

चेक बाउंस मामलों के विशेष लोक अदालत की तैयारी, अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, 24 जून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय सभागार जांजगीर में आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली चेक बाउंस मामलों की विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा ने की। उन्होंने अधिवक्ताओं से चेक बाउंस से संबंधित अधिकाधिक प्रकरणों को विशेष लोक अदालत में प्रस्तुत करने तथा पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने का आग्रह किया।


बैठक में बताया गया कि चेक बाउंस के मामले आपसी राजीनामा योग्य प्रकरण हैं, जिनका लोक अदालत के माध्यम से सरल, सुलभ एवं त्वरित निराकरण किया जा सकता है। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button