Advertisement Carousel
Blog

कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तलवारनुमा हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

मेन रोड पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
रायगढ़, 23 जून 2026। जिले के कापू थाना क्षेत्र में मेन रोड पर तलवार लहराकर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद किया गया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 जून की दोपहर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक-3 स्थित अश्वनी किराना दुकान के सामने एक युवक खुलेआम तलवार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान रण विजय सिंह राजपूत (30 वर्ष) निवासी कापू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।


आरोपी के खिलाफ थाना कापू में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने और आमजन में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button