Advertisement Carousel
Blog

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमन वर्मा का संदेश: योग केवल व्यायाम नहीं, स्वस्थ जीवन का आधार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राजू कीर्ति चौहान

महासमुंद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अमन वर्मा ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements
Advertisements

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का मूल मंत्र है। योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है।

श्री वर्मा ने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन परंपरा को अपना रही है, जो देश के लिए गौरव का विषय है।

Advertisements

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

श्री अमन वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button