Advertisement Carousel
Blog

दोस्ती की आड़ में कत्ल, रुपयों की लालच में दोस्त की पत्थर से हत्याअंधे कत्ल का खुलासा: 41,500 रुपये के लिए उतारा मौत के घाट

Advertisements

लालच में दोस्त की हत्या, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: 41,500 रुपये समेत आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर,  तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम बांसाझाल-भाठाखार के खेत में मिले भुवन सिंह ध्रुव के शव मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी अशोक श्रीवास (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार मृतक भुवन सिंह ध्रुव ने कुछ समय पूर्व अपनी जमीन बेचकर बड़ी राशि प्राप्त की थी। इस बात की जानकारी उसके परिचित अशोक श्रीवास को थी। रुपयों के लालच में आरोपी ने मृतक से नजदीकियां बढ़ाईं और 13 जून को उसे अपने ऑटो में साथ लेकर जंगल क्षेत्र गया, जहां दोनों ने शराब पी।


जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार मृतक से रुपये मांग रहा था। जब भुवन सिंह ने रुपये देने से इंकार किया, तब आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया और हत्या की योजना को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले पत्थर से हमला कर उसे बेहोश किया, फिर करीब तीन से चार किलो वजनी पत्थर से सीने पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मृतक के पास मौजूद नकदी लेकर फरार हो गया।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। लगातार निगरानी और खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक से लूटी गई 41,500 रुपये की नकदी, हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा घटना में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक CG 10 BN 1761 बरामद किया है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधूलिका सिंह, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, चौकी जूनापारा एवं थाना रतनपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या एवं लूट से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button