Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास के दौरान किसानों के बीच “खेत बचाओ अभियान” को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि भूमि की उर्वरता को सुरक्षित रखते हुए किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर प्रोत्साहित करना रहा।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया गया कि रासायनिक उर्वरकों, विशेष रूप से यूरिया और डीएपी के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। इससे भूमि की उत्पादक क्षमता में गिरावट आने की आशंका बढ़ रही है। किसानों को सलाह दी गई कि वे संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाते हुए प्राकृतिक विकल्पों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

विशेषज्ञों ने गोबर खाद, जीवामृत, जैव उर्वरकों, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की जानकारी दी। साथ ही इन उत्पादों के उपयोग से लागत में कमी और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार जैसे लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान सुविधाओं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का लाभ लेकर कृषि उत्पादन बढ़ाने और टिकाऊ खेती को अपनाने की अपील की।

“खेत बचाओ अभियान” के माध्यम से किसानों को भूमि संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और दीर्घकालिक कृषि विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपजाऊ कृषि भूमि सुरक्षित रह सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button