Advertisement Carousel
Add
Blog

NDPS केस में बड़ी सफलता: पखांजूर के SI अनिल पालेश्वर बने कांकेर पुलिस के “कॉप ऑफ द मंथ”

Ad

कांकेर पुलिस द्वारा जारी “कॉप ऑफ द मंथ” माह मई 2026 की सूची में थाना पखांजूर के उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उन्हें विशेष उपलब्धि के लिए चयनित किया गया।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार थाना पखांजूर में एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में आरोपी को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर की अहम भूमिका रही। उनकी सक्रियता, सूझबूझ और प्रभावी विवेचना के चलते मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

इसी उत्कृष्ट कार्य के आधार पर कांकेर पुलिस ने उन्हें माह मई 2026 का “कॉप ऑफ द मंथ” घोषित किया है। यह सम्मान पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।

Advertisements

अनिल पालेश्वर की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों एवं उनके गांव क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी हैं।

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ स्टेट हेड राजू कीर्ति चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button