Advertisement Carousel
Blog

कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट और लूट, दो आरोपी गिरफ्तार सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया पिकअप वाहन बरामद

Advertisements

कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट और लूट मामले का खुलासा
सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटा गया पिकअप वाहन बरामद

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट, धमकी और लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है। मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहम्मद फिरोज, रोहित, राहुल, रितिक, तौसिफ और उनके अन्य साथियों ने उसके साले को एक कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये की मांग की। इसके अलावा आरोपियों ने प्रार्थी का टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी जबरन अपने कब्जे में ले लिया।


शिकायत मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच और पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फिरोज और अब्दुल सफीर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज के कब्जे से घटना में लूटा गया टाटा कंपनी का पिकअप वाहन बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी

  • मोहम्मद फिरोज (42 वर्ष), निवासी मसानगंज मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
  • अब्दुल सफीर (32 वर्ष), निवासी बलराम सिंह प्लॉट, यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर।
    बरामदगी
  • टाटा कंपनी का लूटा गया पिकअप वाहन
    सिरगिट्टी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराध में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है तथा पीड़ित को उसका वाहन वापस दिलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button