Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में स्कूल बसों की सघन जांच: 15 बसों की फिटनेस, GPS-CCTV और सुरक्षा मानकों का हुआ परीक्षण

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा  स्कूल बस जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Advertisements
Advertisements

जिले की 15 स्कूली बसों की फिटनेस, दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों की हुई गहन जांच

वाहन चालकों एवं परिचालकों का नेत्र, बीपी एवं शुगर परीक्षण कर स्वास्थ्य की भी की गई जांच

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के.आर. चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जशपुर, परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रक्षित केंद्र जशपुर में स्कूल बस जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर में जिले की 15 स्कूली बसों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान बसों के पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), रोड टैक्स एवं वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों एवं संकेतों की जानकारी देते हुए सुरक्षित वाहन संचालन, नशामुक्त रहकर वाहन चलाने तथा बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने एवं उतारने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई।

वाहन परीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरीश चंद्र इंद्रवाल, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर व उनकी टीम के द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बस चालकों एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण, रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर जांच भी की गई। इस दौरान जिला चिकित्सालय जशपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजू प्रसाद गुप्ता, नेत्र सहायक अधिकारी श्रीमती सविता मिश्रा, स्टाफ नर्स ऐलिन रोस एक्का, वार्ड बॉय निरंजन नायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता वृतिका मिश्रा उपस्थित रहे।

पुलिस की वाहन शाखा के द्वारा स्कूली बसों के हेडलाइट, ब्रेक लाइट, स्टीयरिंग, टायर, क्लच, एक्सीलेटर, सीटों की स्थिति, हॉर्न एवं रिफ्लेक्टर सहित अन्य तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया गया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा नगर सेना जशपुर के जवानों द्वारा बसों में आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त  यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा सुप्रीम कोर्ट  निर्धारित मानकों के अनुरूप बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, आपातकालीन खिड़की, फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र, स्कूल का नाम, टेलीफोन नंबर, चालक का मोबाइल नंबर एवं स्कूल बस की पहचान संबंधी चिन्हों की भी जांच की  गई।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं, जिससे जिले में सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्कूल परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button