Advertisement Carousel
Blog

साइबर ठगी के पैसों का खेल बेनकाब, दुर्ग पुलिस ने 15 म्यूल अकाउंट धारकों को दबोचा

Advertisements

साइबर ठगी के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार, म्यूल बैंक खातों के जरिए अवैध लेन-देन करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का अवैध लेन-देन करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र में संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों की जांच की गई। जांच के दौरान कई खातों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि जमा होने और उसके माध्यम से संदिग्ध वित्तीय लेन-देन किए जाने के प्रमाण मिले।
विवेचना में सामने आया कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर स्थानांतरित करने और अवैध आर्थिक लाभ कमाने के लिए किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत धारा 318(4) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने प्रकरण से संबंधित बैंकिंग दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं बैंकिंग अभिलेख जब्त किए हैं। मामले में तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधा उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। साइबर अपराध में बैंक खातों के दुरुपयोग की स्थिति में खाताधारक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button