Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर: स्कूल खुलने से पहले चला शाला स्वच्छता श्रमदान अभियान, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

श्रीमान कलेक्टर महोदय जशपुर के निर्देशानुसार सत्र प्रारम्भ के पूर्व   शालेय स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा शाला सुरक्षा मानकों के अनुरूप विद्यालय में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के लिए

Advertisements
Advertisements

  विभिन्न विद्यालयों, आश्रमों व छात्रावासों में साफ सफाई हेतु शाला स्वच्छता श्रमदान अभियान  के अंतर्गत विकास खण्ड दुलदुला के विभिन्न विद्यालयों, आश्रमों व छात्रावासों के कमरों, परिसरों की साफ सफाई किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 12 जून 2026 को शा उ मा वि दुलदुला एवं सेजेस पतराटोली में सम्मानीय जनप्रतिनिधि गण ,शाला प्रबन्धन एवं विकास समिति, अविभावक गण, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, मण्डल संयोजक,संकुल शैक्षिक समन्वयक,  प्राचार्य व स्टाफ के द्वारा स्वच्छता श्रमदान में सहयोग दिया गया। शाला स्वच्छता श्रमदान अभियान में सेजेस पटराटोली में जनप्रतिनिधि के रूप  विकास खण्ड शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष माननीय श्री रविन्द्र गुप्ता जी, एस एम डी सी  अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिन्हा जी तथा शा उ मा वि दुलदुला में जनप्रतिनिधि सरपंच महोदय सम्मानीय श्री मनोज भगत जी ,एसएमडीसी अध्यक्ष श्रीमती विमला भगत जी उपस्थित थे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button