Advertisement Carousel
सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में किसान कांग्रेस का धरना आज, कलेक्टर घेराव की चेतावनी

Kisan Congress to stage protest in Sarangarh-Bilaigarh district today, warning of gherao of collector

सारंगढ़, 11 जून 2026। किसान कांग्रेस जिला संगठन, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन एवं कलेक्टर परिसर घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस संबंध में संगठन ने प्रशासन को पूर्व सूचना देते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार किसानों की प्रमुख मांगों एवं समस्याओं को लेकर दोपहर में भारत माता चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर परिसर की ओर मार्च कर घेराव करेंगे।

संगठन ने बताया कि किसानों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने की बात भी संगठन द्वारा कही गई है।

प्रशासन को भेजे गए आवेदन में किसान कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक इंतजाम करने का आग्रह किया है। आंदोलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button