Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

Advertisements

शराब के लिए रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


थाना चांपा पुलिस ने दुकानदार से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और धमकी देने वाले दो युवकों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर निवासी दीपक देवांगन ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 जून की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर लौटते समय शंकर दास महंत उर्फ बिल्ला और उसके साथी तुषार बरेठ उर्फ तुस्सु ने रास्ते में रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 291/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में शंकर दास उर्फ बिल्ला महंत (27 वर्ष) एवं तुषार बरेठ उर्फ तुस्सु (19 वर्ष), दोनों निवासी शंकर नगर, चांपा शामिल हैं।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक वीरेश सिंह तथा थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में रंगदारी, गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button