Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर पुलिस की जन-चौपाल: डीआईजी एवं एसएसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पुलिस मितान योजना की दी जानकारी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बेतरा में पुलिस जन-चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक यातायात कुंज राम चौहान सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

जन-चौपाल के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए जशपुर पुलिस की महत्वाकांक्षी “पुलिस मितान” योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करना है, ताकि गांवों में होने वाली समस्याओं और अपराधों की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंच सके तथा उनका त्वरित समाधान किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कार्य या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

डीआईजी एवं एसएसपी ने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से भी युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की अपील की।

इस अवसर पर डीएसपी यातायात कुंज राम चौहान ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, तेज गति और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने की सलाह दी गई।

ग्रामीणों ने जशपुर पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जन-चौपाल जैसे कार्यक्रमों से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ता है तथा लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा गांव में शांति, सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button