Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस का बड़ा वार, 300 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 1.86 करोड़ की गांजा खेप जब्त, उड़ीसा से एमपी जा रहे तस्कर दबोचे गए

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

रायगढ़, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 300 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन, पांच मोबाइल फोन सहित कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश भेजी जा रही गांजे की बड़ी खेप को नाकेबंदी के दौरान पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से दो वाहनों में गांजा लेकर तस्कर अनूपपुर (मध्यप्रदेश) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में बहुस्तरीय नाकेबंदी की गई।


कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान एक इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। जांच में इनोवा वाहन में दोहरी नंबर प्लेट लगी पाई गई, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की इनोवा क्रिस्टा, 14 लाख रुपये मूल्य की एक्सएल-6 तथा पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये बताई गई है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल कश्यप (23 वर्ष), रिंकु कश्यप (28 वर्ष) एवं धर्मेन्द्र कुमार मौर्य (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की खेप को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले तक पहुंचाने की जानकारी दी है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम मध्यप्रदेश और सरगुजा क्षेत्र रवाना की गई है


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अंतर्राज्यीय तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button