Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कमतरा बना नशा मुक्त ग्राम, ग्रामीणों ने लिया नशा छोड़ने और यातायात नियमों के पालन का संकल्प

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर। जिले के कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कमतरा ने नशा मुक्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए स्वयं को “नशा मुक्त ग्राम” घोषित किया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमतरा में युवा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा का संदेश दिया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक कुंजराम चौहान, थाना प्रभारी राकेश यादव, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मोरिस मिंज, जशपुर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुजूर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महतारी वंदन, राष्ट्रगान और स्वागत गीत से हुई।

इस दौरान नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को डीआईजी एवं एसएसपी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका करियर मार्गदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को अंदर से कमजोर कर देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम कमतरा का नशा मुक्त बनने का संकल्प पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

डीआईजी एवं एसएसपी ने सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को जीवन रक्षा के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

एसडीओपी विनोद मंडावी, डीएसपी कुंजराम चौहान, थाना प्रभारी राकेश यादव और ग्राम सरपंच अभिषेक कुजूर ने भी अपने संबोधन में नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

विशेष बात यह रही कि विश्व स्तर पर भारतीय एथलेटिक्स को पहचान दिलाने वाले धावक अनिमेश कुजूर इसी ग्राम पंचायत के घुईटांगर गांव के निवासी हैं। ग्रामीणों ने उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

ग्राम कमतरा के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के नशे का सेवन, विक्रय या अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का यह प्रयास सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों ने नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवन अपनाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का सामूहिक संकल्प लिया।मुख्य बिंदु:

कमतरा ग्राम पंचायत घोषित हुई नशा मुक्त ग्राम

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह रहे मुख्य अतिथि

विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित और करियर मार्गदर्शन

नशा मुक्ति और यातायात सुरक्षा पर दिया गया विशेष संदेश

विश्वस्तरीय एथलीट अनिमेश कुजूर को बताया गया युवाओं का प्रेरणास्रोत

ग्रामीणों ने लिया नशा नहीं करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button