Advertisement Carousel
Blog

झपटमारी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Advertisements

48 घंटे में झपटमारी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटने वाले गिरोह का साइबर व नैला पुलिस ने किया पर्दाफाश

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,  जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकिल सवार युवक से मोबाइल और सोने का लॉकेट झपटने वाले गिरोह का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन एवं सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना साइबर और चौकी नैला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रहास यादव निवासी कन्हाईबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान शनि होटल के पास कन्हाईबंद रोड में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसका मोबाइल फोन तथा गले में पहना सोने का लॉकेट झपटकर फरार हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट का भी प्रयास किया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमंत सारथी, कोमल कश्यप एवं एक नाबालिग झपटमारी के सामान को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में साइबर थाना एवं चौकी नैला पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे घटना के दिन मोटरसाइकिल से कन्हाईबंद की ओर जा रहे थे। रास्ते में अकेले साइकिल सवार युवक को मोबाइल पर बात करते देख झपटमारी की योजना बनाई और मोबाइल व सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए। आरोपी लूटे गए सामान को बेचकर रकम आपस में बांटने की तैयारी में थे।
पुलिस ने मामले में हेमंत सारथी (21 वर्ष) निवासी सारथी मोहल्ला जांजगीर तथा कोमल कश्यप (19 वर्ष) निवासी नैला को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी प्रकरण में शामिल पाया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नैला निरीक्षक रंजीत कंवर, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान सहित साइबर एवं नैला पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button