Advertisement Carousel
Blog

एसपी कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल पुलिस स्टाफ से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, आरोपी पर त्वरित कार्रवाई

Advertisements

एसपी कार्यालय में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर भेजा गया जेल

Advertisements
Advertisements


जांजगीर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और कर्मचारियों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम सेमरा निवासी पंकज कुमार चौबे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अजाक-जवाक शाखा में एक आवेदन प्रस्तुत कर तत्काल पावती देने का दबाव बनाने लगा। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी द्वारा आवेदन का परीक्षण कर पावती देने की प्रक्रिया बताने पर वह नाराज हो गया।


आरोपी ने कार्यालय स्टाफ से विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते अश्लील गाली-गलौज करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की। इस दौरान वह कर्मचारियों को झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी देता रहा।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कुमार चौबे (34 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरा, थाना नवागढ़ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button