Advertisement Carousel
Add
Blog

महिला अपराध पर सख्त रायगढ़ पुलिस, दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Ad

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

Advertisements


रायगढ़, 2 जून। रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय पीड़िता ने थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम तरेकेला निवासी उसके परिचित युवक ने उसे भय दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद मानसिक तनाव और डर के कारण वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। बाद में अपने पति को घटना की जानकारी देने के पश्चात उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया तथा मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम तरेकेला में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा तथा पुलिस टीम द्वारा की गई।
इस संबंध में एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रायगढ़ पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button