Advertisement Carousel
Blog

पुलिस की बड़ी कामयाबी, 201 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Advertisements

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 201 गुम मोबाइल बरामद, 41 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने गुम मोबाइलों की खोजबीन के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई गई है। सभी मोबाइल संबंधित स्वामियों को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत सुपुर्द किए गए।


पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर जिले में गुम मोबाइलों की पतासाजी के लिए विशेष अभियान संचालित किया गया था। अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में गुम हुए मोबाइलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की।
पुलिस टीम ने अथक प्रयासों और तकनीकी जांच के माध्यम से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित मध्यप्रदेश एवं आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 मोबाइल बरामद किए। बरामद मोबाइल विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 41 लाख रुपये आंकी गई है।


दुर्ग पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित यह चौथा मोबाइल वितरण कार्यक्रम है, जो साइबर तकनीक और पुलिस की सक्रिय कार्यप्रणाली का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मोबाइलों के IMEI नंबरों की सूची दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स (ट्विटर) पर भी अपलोड की जाएगी। संबंधित मोबाइल स्वामी सूची में अपना IMEI नंबर मिलान कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-03 भिलाई से अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।
इस उल्लेखनीय सफलता में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button