Advertisement Carousel
Blog

500 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार मोपका बायपास लूटकांड का खुलासा, तीन युवक और एक नाबालिग पकड़े गए

Advertisements

लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए
बिलासपुर। थाना कोनी पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने लूट की एक गंभीर वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नगदी राशि बरामद की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले के ग्राम कामनबोड़ निवासी हरमेन्द्र साहू ने 28 मई 2026 को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह बिलासपुर क्षेत्र में हार्वेस्टर मशीन चलाने का कार्य कर रहा था। 27 मई की रात ग्राम रमतला में मशीन खराब हो जाने के कारण वह उसे सुधारने का प्रयास कर रहा था।
देर रात भोजन लेने के लिए मोटरसाइकिल से ढाबे की ओर जाते समय मोपका बायपास मोड़ के पास ग्राम सेंदरी में चार युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और हाथ, मुक्के तथा बेल्ट से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये नगद और लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना तथा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने शौक और घूमने-फिरने के खर्च पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से 1,800 रुपये नगद तथा पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपी
अनिकेत पटेल (19 वर्ष), निवासी ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
जयप्रकाश पटेल (19 वर्ष), निवासी ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
जयप्रकाश यादव (19 वर्ष), निवासी ग्राम मुढ़ी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
एक विधि से संघर्षरत बालक (16 वर्ष)।
बरामद सामग्री
लूट की राशि में से 1,800 रुपये नगद।
पोको कंपनी का लूटा गया मोबाइल फोन।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button