Advertisement Carousel
Blog

जिले में शुरू हुआ 21 प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक ने दिए जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग के मंत्र

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई ऊर्जा, 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 2 सूबेदार हुए पदस्थ

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा, 01 जून 2026। जांजगीर-चांपा जिला पुलिस बल को नई ऊर्जा और कार्यक्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 2 प्रशिक्षु सूबेदारों की जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थापना की गई है। आगामी 10 माह तक ये प्रशिक्षु जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में रहकर पुलिसिंग की व्यावहारिक बारीकियों को सीखेंगे।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार जिले में पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा ली गई। बैठक में उन्हें जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम नागरिकों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है। उन्होंने फरियादियों एवं आवेदकों के साथ शालीन, सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षुओं को अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत एवं आवेदन जांच, कानून-व्यवस्था ड्यूटी सहित थाना स्तर के विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधान आरक्षक मोहरीर कार्य, गश्त एवं पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, सीसीटीएनएस संचालन, मुलजिम पेशी, न्यायालयीन प्रक्रिया, बीट पुलिसिंग तथा जनसंपर्क संबंधी कार्यों की व्यावहारिक जानकारी भी वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदान की जाएगी।
जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस प्रशासन, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा, जिससे वे भविष्य में सक्षम, अनुशासित और जनोन्मुखी पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे।
जिला पुलिस प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षु अधिकारियों की सहभागिता से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button