Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे का भव्य सम्मान, आतिशबाजी के बीच हुआ जोरदार अभिनंदन

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

सारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में निर्वाचित अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे का पुनः अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने से सारंगढ़ नगर ही नहीं विधानसभा क्षेत्र के आम समाज में व्यापक हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे की लोकप्रियता कल नगर स्थित गुरु घासीदास पुष्पवाटिका संत शिरोमणि गुरु घासीदास ज्ञान स्थल सारंगढ़ में देखने को मिला जहां सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के तत्वावधान में लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे जी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया । जैसा की असत्य पर सत्य की जीत को प्रदर्शित करता है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं को चरितार्थ होते क्षेत्र में जश्न की माहौल है पुरे सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के प्रथम नागरिक पालिका अध्यक्ष पद पर पुनः सुशोभित होने उपरांत सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित की गई । पालिका अध्यक्ष के आगमन पर भारी आतिशबाजी के साथ  पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत की गई । तदुपरांत संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जैतखाम पर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद के पदाधिकारी एवं उपस्थित सभी लोगों ने पूजा अर्चना कर बाबा गुरु घासीदास जी से आशीर्वाद लिए ततपश्चात मंच के कार्यक्रम सारंगढ़ के सभी परंपरा पान पानी पालगी की पावन नगरी के प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे जी का माला से स्वागत कर भारतीय संविधान के निर्माता सिंबाल ऑफ नॉलेज भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के तैल चित्र के साथ शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष बी डी भारद्वाज जी एवं प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की एवं बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।
परिषद की भावनाओं के अनुरूप पालिका अध्यक्ष ने गुरु घासीदास पुष्पवाटिका की मरम्मत व विकास अतिरिक्त निर्माण के लिए 15 लाख देने की घोषणा की जिस पर सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सारंगढ़ जिले के प्रथम मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एफ आर निराला जी की अधिवार्षिकी पूर्ण उपरांत उनके सराहनीय सेवा कार्य एवं विभाग तथा शासन के साथ सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य निरंतर किया जाता रहा जिन्हें भी सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ में सम्मानित कर डॉक्टर निराला जी को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का तैल चित्र व शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ उज्जवल भविष्य की कामना किया गया । उनके किए गए कार्यों की सराहना की गई मंच का सफल संचालन लैलून कुमार भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने किया। कार्यक्रम का समापन व आभार व्यक्त परिषद के उपाध्यक्ष अधिवक्ता श्री रमेश अनंत ने किया कार्यक्रम में सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बी डी भारद्वाज उपाध्यक्ष रमेश अनंत , कोषाध्यक्ष कृष्णा अज्जगले सह सचिव रोहित अजगल्ले एवं नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार मीडिया से श्री किशोर कुमार मल्होत्रा रमेश खूंटे , राहुल , विमल अजगल्ले, जिला अध्यक्ष उमाशंकर कुर्रे  भूपेंद्र मनहर उमाशंकर अनंत ,नंद कुमार बंजारे सोमप्रभा अनंत,  उषा बंजारे काजल बंजारे उषा बर्मन सकून महिलाने ,महंगू दास भारद्वाज भुवनेश्वर जाटवर भुवनेश्वर बेरकर भीम राव महिलाने कलाराम जोल्हे, योगेश कुर्रे ,मुकेश  गुलशन जोल्हे , हरेकृष्ण बंजारे , एम आर कठोतिया , बाबू लाल जांगडे , राजकुमार जांगडे , लकी सोनी , अमृत जांगड़े , रामशरण भारद्वाज ,अरुण लक्ष्मे , जितेंद्र पूराइन , रामकुमार कोसले , मोहन जांगडे , राजेन्द्र बंजारे, व्यारे लाल नेवारे, भूपेंद्र जांगड़े सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button