Advertisement Carousel
Blog

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 लीटर महुआ शराब जब्त तमनार और खरसिया पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 लीटर महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़,

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तमनार एवं चौकी खरसिया पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तमनार पुलिस की कार्रवाई


थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उत्तर रेगांव निवासी बसंत सिदार अपने घर की बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी बसंत सिदार (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक जरीकेन में कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, रंजीत भगत, पुष्पेन्द्र सिदार एवं थाना तमनार स्टाफ की अहम भूमिका रही।
खरसिया पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई


चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई तेलीकोट घरसापार क्षेत्र में की गई, जहां शैलेन्द्र महिस (35 वर्ष) को 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत लगभग 1400 रुपये बताई गई है।
वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम अंजोरीपाली क्षेत्र में की गई, जहां दुबे सिंह राठिया को 12 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी शराब बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहा था।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज, आरक्षक साविल चंद्रा एवं कीर्ति सिदार की सक्रिय सहभागिता रही।
एसएसपी का संदेश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button