Advertisement Carousel
Blog

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सामुदायिक भवनों का उद्घाटन, मेधावियों का सम्मान कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी

Advertisements



वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सामुदायिक भवनों का उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Advertisements

Advertisements


वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के कापन में आयोजित अखिल भारतीय अघरिया समाज की क्षेत्रीय सभा एवं अघरिया सामुदायिक भवन उद्घाटन कार्यक्रम तथा नगर पंचायत बलौदा में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर उपलब्ध कराकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामुदायिक भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा किसानों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

श्री चौधरी ने समाजजनों से शिक्षा और संस्कार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि अघरिया society शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वहीं पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े ने सामुदायिक भवन को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा।


इसके बाद वित्त मंत्री श्री चौधरी नगर पंचायत बलौदा के जंगलवा डबरी स्थित स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और संस्कारों से ही संभव है। उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री कार्तिकेश्वर श्रवणकार, श्री अमर सुल्तानिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button