Advertisement Carousel
Blog

फर्जी व्हाट्सएप डीपी से 20 लाख की ठगी, राजस्थान के 6 साइबर आरोपी गिरफ्तार अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का दुर्ग पुलिस ने किया पर्दाफाश

Advertisements


राजस्थान के अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी व्हाट्सएप डीपी बनाकर कंपनी से कराए थे 20 लाख ट्रांसफर, दुर्ग पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में रायपुर से दबोचे गए आरोपी

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कंपनी डायरेक्टर की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर 20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, भिलाई निवासी यश बत्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और अकाउंटेंट को विश्वास में लेकर 20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।


जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। आरोपी व्हाट्सएप और जंगी ऐप के जरिए संपर्क में रहते थे और “टोकन सिस्टम” से पैसों का लेनदेन करते थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रायपुर के तनिष्क होटल में ठहरे हुए हैं, लेकिन भनक लगते ही वे लगातार ठिकाने बदलने लगे और किराए के मकानों में छिपने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी, बैंक खातों के विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रायपुर के जय स्तंभ चौक और बूढ़ा तालाब क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राजस्थान से आकर अलग-अलग शहरों में होटल और किराए के मकानों में ठहरकर पहचान छिपाते हुए साइबर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपये नगद, 6 मोबाइल, 10 डेबिट कार्ड, कई बैंक दस्तावेज, सिम कार्ड और अन्य सामग्री जब्त की है।
दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button