Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ दबंगई दिखाना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी जेल भेजे गए

Advertisements

इंस्टाग्राम पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो युवक जेल भेजे गए
दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डालकर रौब झाड़ना दो युवकों को महंगा पड़ गया। थाना रानी तराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना रानी तराई क्षेत्र के ग्राम औसर निवासी कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ फोटो एवं आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बनाने की शिकायत मिली थी। मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।

Advertisements
Advertisements


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर उक्त पोस्ट करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, उनकी गतिविधियां लोक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पाई गईं, जिसके चलते उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम औसर निवासी 22 वर्षीय तुलाराम गायकवाड़ और 20 वर्षीय गुलशन भारती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इंस्टाग्राम पोस्ट से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
थाना रानी तराई पुलिस ने दोनों आरोपियों को 26 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button