Advertisement Carousel
Blog

बीड़पारा में 6 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, दो आरोपी दबोचेरामलीला मैदान में नशीले इंजेक्शन बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

CG News “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गांजा और नशीले इंजेक्शन कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 5 आरोपी गिरफ्तार


रायगढ़, 26 मई। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और रामलीला मैदान क्षेत्र में दबिश देकर गांजा एवं नशीले इंजेक्शन बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 रुपए नकद, मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई की।
बीड़पारा में गांजा तस्करी का खुलासा


मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से 6 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6.168 किलो पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी इरशाद खान को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल भी जब्त किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मोहम्मद वसीम का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने जोगीडीपा क्षेत्र में कार्रवाई कर उसे भी हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
रामलीला मैदान के पास नशीले इंजेक्शन बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार


दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि रामलीला मैदान के पास कुछ युवक नाबालिगों और युवाओं को बुट्रम इंजेक्शन के जरिए नशा करा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो आरोपी सूरज पंडित और विमल केरकेट्टा को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली Butorphanol Tatrate Injection USP 2mg (Butrum), दो सिरिंज, 7370 रुपए नकद और एक मोबाइल जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंजेक्शन खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से खरीदते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरोज यादव को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 200 रुपए बरामद किए गए।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 24 नशीली इंजेक्शन, सिरिंज, 7570 रुपए नगद, मोबाइल और अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AY3523 जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। विशेषकर युवाओं और नाबालिग बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button