Advertisement Carousel
Blog

बेलगहना: 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को ड्रोन की मदद से जंगल से दबोचा

Advertisements


बेलगहना: 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को ड्रोन की मदद से जंगल से दबोचा

Advertisements


बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बेलगहना चौकी पुलिस ने 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस को ड्रोन तक का इस्तेमाल करना पड़ा।


दिनांक 23 मई 2026 की शाम कोटा थाना क्षेत्र के सक्तीबहरा गांव में आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ ने 10 वर्षीय बच्ची को घुमाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया। इसके बाद वह बच्ची को सुनसान खेत में ले गया और उसके साथ जबरन अनाचार किया।

Advertisements

आरोपी ने अगले दिन सुबह पीड़िता को उसके घर छोड़ा। रातभर परिजन बच्ची की तलाश करते रहे। घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई।

24 मई को परिजनों ने थाना कोटा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रंजीत यादव पिता मुन्ना यादव उर्फ तिरथराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी सक्तीबहरा के खिलाफ धारा 64 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडीओपी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर बेलगहना चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन वह जंगलों की ओर भाग निकला। घना जंगल होने के कारण तलाशी में दिक्कत आई तो पुलिस ने ड्रोन की मदद ली। ड्रोन की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को जंगल से पकड़ा गया।

वॉइस ओवर जारी:
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। 25 मई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में चौकी बेलगहना के स्टाफ की अहम भूमिका रही।


बेलगहना पुलिस की तत्परता से एक गंभीर मामले में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जा सका। पॉक्सो जैसे मामलों में पुलिस की यह सक्रियता सराहनीय है।


First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button