Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन जब्त

Ad

Advertisements


सक्ती में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन जब्त

चूना पत्थर और रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का सघन अभियान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर Amrit Vikas Topno के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी K. K. Banjare के मार्गदर्शन में खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा की गई।

Advertisements
Advertisements


जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 की रात अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र में तीन हाईवा और दो ट्रैक्टर चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिन्हें कार्रवाई करते हुए थाना चंद्रपुर के सुपुर्द किया गया।
वहीं डभरा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें थाना डभरा में जमा कराया गया। इसके अलावा हसौद क्षेत्र में भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना हसौद के सुपुर्द किया गया।
खनिज विभाग के अनुसार कुल 13 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button