Advertisement Carousel
Blog

एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास की बिगड़ी तबीयत, काठमांडू में चल रहा इलाज

Advertisements


माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटी छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री ने दिए हरसंभव सहायता के निर्देश

काठमांडू के अस्पताल में चल रहा उपचार, फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड की समस्या से जूझ रहीं अमिता

जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर छत्तीसगढ़ का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। 22 मई 2026 को 8848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई कर अमिता ने प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा की नई मिसाल पेश की।

Advertisements


हालांकि समिट के बाद बेस कैंप लौटने के दौरान अत्यधिक ऊंचाई, माइनस 40 डिग्री तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू स्थित नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अमिता की उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमिता ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत से प्रदेश का मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर अमिता के बेहतर उपचार और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अमिता श्रीवास और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने अमिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनका साहस और हौसला आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। छत्तीसगढ़ को अपनी इस बेटी पर गर्व है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button