Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले का फरार खाईवाल गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” अभियान के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार खाईवाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements


जानकारी के मुताबिक, 11 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने ग्राम गेरवानी स्थित एक बर्तन दुकान में दबिश देकर मोबाइल फोन के माध्यम से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया था कि सट्टे की रकम गेरवानी निवासी खाईवाल रामफल अग्रवाल तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान रामफल अग्रवाल मौके से फरार हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी रामफल अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button