Advertisement Carousel
Blog

महिला संबंधी अपराध में तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने से जुड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने थाना तमनार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि वह आरोपी दीपक तिग्गा को लंबे समय से जानती थी। आरोपी ने वर्ष 2017 में शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।

Advertisements


पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत मिलते ही थाना तमनार पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दीपक तिग्गा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है तथा महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button