Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर नगर पालिका उपचुनाव : कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर नगर। जशपुर नगर पालिका उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार वार्डों में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य सह प्रभारी ज़रिता लैतफ़्लांग के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 08 और 14 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों को जनता के बीच रखा।

Advertisements

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। नेताओं का कहना था कि प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से आम लोग परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके बीच पहुंच रही है और नगर के विकास तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पार्टी नगर के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है तथा जनता का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।

इस अभियान में पीसीसी महामंत्री आरती सिंह, पीसीसी सचिव हीरू राम निकुंज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यू. डी. मिंज, पूर्व विधायक विनय भगत, जिला उपाध्यक्ष ताहिर अली, कुलविंदर सिंह भाटिया, रवि शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनाव के मद्देनजर जशपुर नगर में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं और सभी दल मतदाताओं को साधने में जुटे हुए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button