Advertisement Carousel
Blog

खुर्शीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार दुर्ग पुलिस का नशे पर प्रहार, गांजा बेचते आरोपी को दबोचा

Advertisements

खुर्शीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
10 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल और नकदी भी जप्त
भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्शीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 710 ग्राम गांजा, 1,480 रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना खुर्शीपार क्षेत्र के आईटीआई मैदान के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़कर पूछताछ एवं तलाशी कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे थैले से 10 किलो 710 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी यादव उर्फ देवार (32 वर्ष) निवासी देवार पारा, मछली मार्केट खुर्शीपार, भिलाई जिला दुर्ग बताया। आरोपी ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध नशे एवं मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button