Advertisement Carousel
Blog

हाई स्कूल मड़वा में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार स्कूल का ताला तोड़कर टीवी, लैपटॉप और प्रोजेक्टर चोरी

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले में स्कूल में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

Advertisements
Advertisements


मामला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मड़वा का है, जहां अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर टीवी, लैपटॉप और प्रोजेक्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल स्टाफ ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और घेराबंदी कर आरोपी उमेश बंजारे उर्फ ननकी और उसके दो नाबालिग साथियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया टीवी, लैपटॉप और प्रोजेक्टर सहित करीब 80 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है।


पुलिस ने आरोपी उमेश बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button