Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, “ऑपरेशन अंकुश” में सट्टा खाईवाल ने किया सरेंडर

Advertisements


संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, “ऑपरेशन अंकुश” में सट्टा खाईवाल ने किया सरेंडर

एसपी ऑफिस पहुंचकर जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने छोड़ा सट्टे का धंधा, एसएसपी शशि मोहन सिंह का अपराधियों को सख्त संदेश

Advertisements



रायगढ़ पुलिस की ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस की सख्ती के बीच अब फरार सट्टा खाईवाल खुद सामने आकर सरेंडर कर रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ के चर्चित सट्टा संचालक जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

रायगढ़ पुलिस के मुताबिक जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार लंबे समय से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के समक्ष पेश होकर सट्टे के अवैध कारोबार से हमेशा के लिए दूर रहने की बात कही।

एसएसपी ने आरोपी को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध जुआ, सट्टा और साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर से अपराधी ज्यादा दिनों तक बच नहीं सकते और आसान कमाई का लालच अंततः जेल और बर्बादी तक पहुंचाता है।



पूछताछ में सामने आया कि जसमीत बग्गा, मुख्य आरोपी करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल के नेटवर्क का संचालन संभालता था और खुद भी बड़ा सट्टा खाईवाल बन चुका था। पुलिस को उसके संबंध रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और अन्य शहरों के बड़े सट्टा संचालकों से मिले हैं। हवाला रकम के लेन-देन में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।


दरअसल 26 अप्रैल को साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में मोबाइल फोन, डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और नगदी जब्त की गई थी। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल इनपुट, कॉल डिटेल और फाइनेंशियल ट्रेल के जरिए पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच शुरू की।

जांच के दौरान करोड़ों रुपये के हवाला नेटवर्क और ब्लैक मनी को व्हाइट करने के बड़े खेल का खुलासा हुआ। रायगढ़ पुलिस ने करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर एक करोड़ से ज्यादा की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की थी। इसके बाद गोवा में भी पुलिस ने दबिश देकर बड़े सट्टा नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को हिरासत में लिया।

सरेंडर के बाद आरोपी जसमीत बग्गा ने कहा कि फरारी के दौरान वह लगातार डर और तनाव में जी रहा था। उसने युवाओं से ऑनलाइन जुआ और सट्टे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि इस अवैध कारोबार का अंत केवल जेल, आर्थिक बर्बादी और सामाजिक अपमान है।


फिलहाल रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। रायगढ़ से कैमरा

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button