Advertisement Carousel
Blog

मेरठ से दो आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-भिलाई समेत नया रायपुर और बिलासपुर की चोरियों का खुलासा

Advertisements

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 63 लाख से ज्यादा का माल बरामद

मेरठ से दो आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-भिलाई समेत नया रायपुर और बिलासपुर की चोरियों का खुलासा
दुर्ग।

Advertisements
Advertisements


दुर्ग पुलिस ने दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को उत्तरप्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना कीमत लगभग 60 लाख रुपये तथा 3 लाख 50 हजार रुपये नगद सहित कुल 63 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार नेहरू नगर और दुर्ग क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को चुनौती के रूप में लेते हुए थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और घटनास्थलों के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद टीम मेरठ और दिल्ली रवाना हुई।


पूछताछ में आरोपी हासीम खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर से एक्टिवा वाहन खरीदकर दुर्ग, भिलाई, नया रायपुर और बिलासपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी रायपुर के मोदहापारा इलाके में किराये का मकान लेकर रह रहे थे और दिन में फेरीवाले बनकर कपड़ा एवं कालीन बेचने के बहाने सूने मकानों की रेकी करते थे। मकान के बाहर ताला देखकर आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का सोना मेरठ स्थित सलीम ज्वेलर्स को बेचा जाता था। पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने पूछताछ में तिफरा बिलासपुर, नया रायपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी :


हासीम खान, उम्र 24 वर्ष, मेरठ (उ.प्र.)
सलीम खान, उम्र 28 वर्ष, मेरठ (उ.प्र.)
बरामदगी :
400 ग्राम सोना
नगद 3 लाख 50 हजार रुपये
कुल मशरूका करीब 63 लाख 50 हजार रुपये ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button