Advertisement Carousel
Blog

“ऑपरेशन प्रहार” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 टन कबाड़ से भरा ट्रक जब्तजूटमिल और छाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 23 लाख की संदिग्ध संपत्ति जप्त

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ 

Advertisements

रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”, 24 टन कबाड़ और 53 क्विंटल सरिया जब्त


जूटमिल और छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख से ज्यादा की संपत्ति जप्त
रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल और छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपए की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार थाना जूटमिल क्षेत्र में पटेलपाली सब्जी मंडी के पास मुख्य मार्ग किनारे खड़े ओडिशा पासिंग ट्रक क्रमांक OD-19-C-4666 से लगभग 24 टन लोहे और टीन का कबाड़ बरामद किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में की गई। पूछताछ में ट्रक चालक प्रमोद कुमार यादव कबाड़ और वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने करीब 8 लाख रुपए मूल्य का कबाड़ और 12 लाख रुपए कीमत का ट्रक जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।


वहीं दूसरी ओर थाना छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई करते हुए 53 क्विंटल लोहे का सरिया जब्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोजराम पटेल के शेड में दबिश दी, जहां भारी मात्रा में सरिया रखा मिला। पुलिस ने कामधेनु कंपनी के विभिन्न आकार के कुल 5300 किलोग्राम सरिया बरामद किए, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपए बताई जा रही है। सरिया के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी के सामान, अवैध कबाड़ और संदिग्ध कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button