Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

20 मई को देश भर में बंद रहेंगे दवा दुकानें

CG NEWS: सारंगढ़ बिलाईगढ़,राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं औषधि वितरक मौजूद हैं। उनके द्वारा ऑनलाईन फार्मेसी के विरोध में दिनांक 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है।

Advertisements
Advertisements

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ के द्वारा एकदिवसीय दवा व्यापार बंद की अग्रिम सूचना का ज्ञापन कार्यालय कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सौंपा गया है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के द्वारा जिले के नागरिकों से सावधानियां एवं व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

Advertisements

दवाई दुकान हड़ताल से पहले आवश्यक तैयारी

गंभीर एवं लंबी बीमारी जैसे कि डायबिटीज, बीपी, अस्थमा, हृदयरोगी, कैंसर रोगी, मिरगी एवं अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को रोजमर्रा में लगने वाली दवाईयों के पर्याप्त स्टॉक खरीदकर रखने की अपील की जाती है। आपातकालीन दवाईयां जैसे, कि अस्थमा के इनहेलर, जीवनरक्षक दवाईयां, बच्चों की दवाईयों की पर्याप्त मात्रा संधारित रखें। कोई भी आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में एवं जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से संपर्क करें।

सुविधा, हेल्पलाइन और अपील

इस बंद की स्थिति को देखते हुए समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों को 20 मई 2026 को निश्चितरूप से खोले रखने का निर्देश जारी किया गया है ताकि आमजनों को दवाईयां मिलने में दिक्कत ना आए। जिले में कुछ प्राइवेट खुदरा विक्रेता जैसे निजी अस्पताल में संचालित फार्मेसी एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स बंद में शामिल नहीं है एवं आपातकालीन स्थिति में दवाईयों के लिए ऐसे विक्रेताओं से संपर्क किया जा सकता है।

कोई भी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 9340597097 में संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ द्वारा जिला दवा विक्रेता संघ को शांतिपूर्ण एवं वैध तरीके से बंद का समर्थन देने की अपील की गई है। आपातकालीन स्थिति में जनहित को देखते हुए आपातकालीन / जीवनरक्षक दवाईयों को सप्लाई करने की अपील की गई है। बंद के दौरान कोई भी अफवाह एवं गलत जानकारी न फैलाने और स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य बनाए रखने की अपील की गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button