Advertisement Carousel
Blog

उर्सपाक आयोजन को लेकर दुर्ग पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान भिलाई-03 में भारी वाहनों के लिए बदली यातायात व्यवस्था

Advertisements

उर्सपाक आयोजन को लेकर दुर्ग पुलिस अलर्ट
भिलाई-03 में भारी वाहनों के लिए परिवर्तित यातायात व्यवस्था लागू

भिलाई-03 स्थित मजार में आयोजित होने वाले उर्सपाक कार्यक्रम को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 17 मई से 20 मई 2026 तक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Advertisements
Advertisements



यातायात पुलिस के अनुसार आयोजन अवधि में रात के समय डबरापारा से सिरसागेट चौक मार्ग तक दोनों ओर से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिरसा गेट चौक से आने वाले भारी वाहनों को उमदा मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि डबरापारा से आने वाले भारी वाहनों को हथखोज मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

उर्सपाक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। भिलाई और पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बिजली ऑफिस और दशहरा मैदान में पार्किंग बनाई गई है। वहीं सिरसागेट चौक और कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भिलाई-03 रेलवे स्टेशन पार्किंग और राम मंदिर परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।



यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस जवान लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दुर्ग पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, आयोजन स्थल के आसपास अनावश्यक वाहन पार्किंग से बचें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

उर्सपाक आयोजन को लेकर दुर्ग पुलिस और यातायात विभाग पूरी तरह सतर्क है, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button