Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज

CG NEWS: दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements

मामला 16 मई 2026 का है, जब प्रार्थी मनीष पटेल ने चौकी जेवरा सिरसा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बुआ सरस्वती पटेल की किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के पुत्र अश्वनी पटेल से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी मां द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे गुस्से में आकर उसने पास में रखे लकड़ी के डंडे से मां के सिर, माथे, हाथ, छाती और पेट पर लगातार हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतिका का पोस्टमार्टम चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी अश्वनी पटेल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घरेलू विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी तनावपूर्ण परिस्थिति में पुलिस की सहायता लें।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button