Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाईउर्स कार्यक्रम में सघन चेकिंग, अवैध हथियारों के साथ 7 आरोपियों पर कार्रवाई

Advertisements

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उर्स कार्यक्रम में सघन चेकिंग, अवैध हथियारों के साथ 7 आरोपियों पर कार्रवाई

दुर्ग जिले में आयोजित उर्स कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। भारी भीड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध धारदार हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 7 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisements
Advertisements



जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित उर्स कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना सिटी कोतवाली, मोहन नगर, पदमनाभपुर सहित विभिन्न थाना पुलिस और विशेष टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने अलग-अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।



पुलिस के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रम में हथियार लेकर घूमने से आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर कुल 7 आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से 7 धारदार हथियार जब्त किए।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग और एसडीओपी पाटन के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली, मोहन नगर, पदमनाभपुर, पुरानी भिलाई, धमधा, पाटन, एसएएफ और अन्य पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

उर्स कार्यक्रम के दौरान दुर्ग police की इस सघन चेकिंग और त्वरित कार्रवाई से कानून व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी सफलता मिली है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button