Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरायपाली

महासमुंद में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 450 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राजू कीर्ति चौहान

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सरायपाली लाकर खपाने की फिराक में था।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारूती वेन में भारी मात्रा में महुआ शराब भरकर एक व्यक्ति सरायपाली की ओर आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिजली ऑफिस 132 केवी दर्राभांठा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे गए 15 प्लास्टिक ड्रमों से कुल 450 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारूती वेन को भी जब्त कर लिया है। वाहन समेत कुल जप्त संपत्ति की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है।

मामले में आरोपी फागुलाल थुरिया, निवासी कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अब तक 7 हजार 244 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत 20 लाख 69 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। वहीं 600 मामलों में 679 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button