Advertisement Carousel
Blog

कटेल टिकरा जंगल में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, प्रेमी निकला हत्यारा शादी के दबाव में प्रेमी ने रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर की वारदात

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements


रायगढ़ पुलिस ने अधिवक्ता आराधना सिदार हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कटेल टिकरा जंगल में मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी का दबाव बनने पर विवाहित प्रेमी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था

Advertisements


12 मई को थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के कटेल टिकरा जंगल में एक अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतिका की पहचान ग्राम केकराझरिया निवासी 31 वर्षीय अधिवक्ता आराधना सिदार के रूप में हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस को चक्रधरनगर थाना में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से अहम सुराग मिला। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक पर मृतिका को ले जाते दिखाई दिया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस सक्ती निवासी लोकनाथ पटेल तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।



पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका मृतिका के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी पहले से शादीशुदा था और मृतिका लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने 10 मई को मृतिका को अपने साथ सक्ती और दमाऊधारा मंदिर ले जाने के बाद लॉज में ठहराया और अगले दिन सुनसान जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर शव को जंगल में फेंक दिया।

वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और शक से बचने के लिए मृतिका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों से महिला की आवाज में बातचीत भी करता रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़
“रायगढ़ पुलिस हर गंभीर अपराध की तह तक जाकर वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों तक पहुंच रही है। कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।”

पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और सतर्क विवेचना से अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button