Advertisement Carousel
Blog

छाल-झूनगाबेवरा जंगल में हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट धर्मजयगढ़ वनमंडल में हाथियों की हलचल, ग्रामीणों से सतर्कता की अपील

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट
वनमंडल धर्मजयगढ़, परिक्षेत्र छाल
छाल-झूनगाबेवरा जंगल क्षेत्र में हाथियों का दल देखे जाने पर वन विभाग की अपील, ग्रामीणों से सतर्क रहने का आग्रह
धर्मजयगढ़ वनमंडल के अंतर्गत परिक्षेत्र छाल के परिसर छाल-झूनगाबेवरा जंगल किनारे आज हाथियों का एक दल देखे जाने की पुष्टि हुई है। वन विभाग के अनुसार हाथियों की गतिविधि कांसाबहर–औरानारा मार्ग के आसपास क्षेत्र में दर्ज की गई है।

Advertisements
Advertisements


इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने आमजन एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे उक्त मार्ग पर अत्यंत सावधानीपूर्वक आवागमन करें तथा अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्र की ओर न जाएं।
विशेष रूप से ग्राम बोजिया, औरानारा, कांसाबहर एवं गडाईनबहरी के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि वे जंगल की ओर न जाएं, बच्चों एवं मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा रात्रि के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।


वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है तथा आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की मूवमेंट की सूचना तत्काल स्थानीय वन अमले को देने की अपील की गई है।
जनहित में जारी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button