Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, मनोज बंजारे गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर दबिश, 13 लीटर महुआ शराब जब्त

Advertisements

पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी दौरान थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज बंजारे उर्फ रामसत्ता उर्फ दबंग, उम्र 39 वर्ष, निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक विजय निराला, राजेश कोशले तथा आरक्षक उमेश दिवाकर की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button