Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा, 24 घंटे में युवक सकुशल बरामद

रायगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है और झारखंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के मुड़ागांव रामनाथपुर निवासी 26 वर्षीय रवि नारायण बंजारा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि 10 मई की दोपहर झारखंड से आए तीन आरोपी दो स्कॉर्पियो वाहनों में युवक के घर पहुंचे।

आरोपियों ने पहले 12 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर रवि बंजारा से मारपीट की और फिर जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। लैलूंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड के रांची में दबिश दी और अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी पवन साहू, विष्णु साहू और नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है। साथ ही अपहरण में इस्तेमाल की गई दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और आरोपियों के बीच धान खरीदी-बिक्री को लेकर व्यापारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

एसएसपी का बयान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—

> “कानून को हाथ में लेकर किसी व्यक्ति को डराना, धमकाना, बंधक बनाना या अपहरण जैसी वारदात को अंजाम देना गंभीर अपराध है। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।”

इस पूरे ऑपरेशन में लैलूंगा थाना पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग में पुलिस टीम ने बेहद कम समय में कार्रवाई करते हुए बड़ी वारदात को गंभीर परिणाम तक पहुंचने से पहले रोक दिया।

फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button