Advertisement Carousel
Blog

उर्स जुलूस में चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाईआम लोगों को डराने वालों पर पुलिस सख्त, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज संदल जुलूस में लहराया चाकू, CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिसमगरपारा चौक में चापड़ लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

Advertisements


उर्स जुलूस में चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। उर्स त्योहार के दौरान आम लोगों को चाकू लहराकर भयभीत करने वाले दो युवकों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार भी जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उर्स के अवसर पर घोड़ादाना स्कूल तारबहार से संदल की एक टोली चादर के साथ निकली थी। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास मामूली विवाद होने पर आरोपी हर्ष खांडे हाथ में बड़ा चाकू लेकर लोगों को डराने लगा। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार बड़ा चाकू बरामद किया गया।


वहीं दूसरी घटना तालापारा क्षेत्र की है, जहां उर्स जुलूस के दौरान मगरपारा चौक के पास आरोपी अब्दुल अजीम खान हाथ में चापड़नुमा हथियार लहराते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष खांडे निवासी तारबहार और अब्दुल अजीम खान निवासी तालापारा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button