Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का एक्शन, 20 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबलौदा और पामगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, महुआ शराब जब्तआबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, दो आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गएजांजगीर-चांपा पुलिस का अभियान जारी, अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा महुआ शराब बेचने वालों पर पुलिस सख्त, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

Advertisements

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, 20 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements
Advertisements

जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बलौदा एवं पामगढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरबल यादव उम्र 51 वर्ष निवासी बुचीहरदी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी बोधराम मनहर उम्र 32 वर्ष निवासी भूईगांव थाना पामगढ़ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है।


दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर तथा सावन सारथी, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक उमेश दिवाकर, सूरज पाटले, विनोद मनहर एवं बेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button