Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सक्ति

सक्ती जिले में बदमाशों का आतंक, कई जगहों पर खड़ी कारों में तोड़फोड़, लोगों में दहशत

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव

CG NEWS: सक्ती जिले में अज्ञात बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। जैजैपुर से मालखरौदा तक कई स्थानों पर रात के अंधेरे में खड़ी वाहनों को निशाना बनाकर जमकर तोड़फोड़ की गई। बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कारों के शीशे फोड़ दिए, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।

Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि मिशन चौक, पिहरीद और कलमी गांव समेत कई क्षेत्रों में एक ही रात में इस तरह की घटनाएं सामने आईं। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो अपनी कारों के टूटे हुए शीशे देखकर हड़कंप मच गया। कई वाहन मालिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Advertisements

लगातार अलग-अलग स्थानों पर हुई इस तोड़फोड़ की वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त की कमी के कारण बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और आमजन अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button